बीएलओ के साथ सीधा संवाद व संचार स्थापित करने के लिए जारी की गई बीएलओ ई-पत्रिका

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ के कार्य को और अधिक आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ ई-पत्रिका जारी की गई है। इस पत्रिका में आयोग ...

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ के कार्य को और अधिक आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ ई-पत्रिका जारी की गई है। इस पत्रिका में आयोग अपने अनुभव, चुनौतियों को सांझा करते हुए बीएलओ के कर्तव्य और कहानी को प्रकट करेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने कहा कि बीएलओ हर मतदाता के लिए सूचना का प्राथमिक स्त्रोत है। उनकी सुविधा के लिए बीएलओ ई-पत्रिका की शुरूआत की गई है। इस पत्रिका से बीएलओ को मतदाताओं की सेवाओं के लिए अधिक से अधिक जानकारी मिलेगी और अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि ई-पत्रिका आयोग की एक नई पहल है। उन्होंने कहा कि बीएलओ ई-पत्रिका स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव की दिशा में आयोग का सराहनीय कदम है। इससे बीएलओ को तकनीकी जानकारी मिल सकेंगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बीएलओ ई-पत्रिका बीएलओ का करेगी मार्गदर्शन, सभी जानकारियां होंगी शामिल-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के अनुसार बीएलओ ई-पत्रिका में ईवीएम-वीवीपीएटी जैसे विषय शामिल होंगे। इसमें प्रशिक्षण, आईटी, विशेष सारांश संसोधन, नवीनतम स्वीप, मतदान केन्द्रों पर गतिविधिया, पोस्टर बैल्ट सुविधा, सुगम चुनावी साक्षरता क्लब, अद्वितीय जागरूक मतदाता पहल, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के साथ-साथ बीएलओ के साथ औपचारिक बातचीत भी शामिल होंगी। बीएलओ ई-पत्रिका को https://ecisveep.nic.in/ebook/BLO-E-Patrika-hindi/index.html व ईसीआई.जीओवी.इन वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author