Haryana News: हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद समेत इन 4 जिलों को बड़ी सौगातें, ये सड़कें होंगी चकाचक, फटाफट देखें लिस्ट

हरियाणा के 4 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, करनाल और यमुनानगर में लगभग 54.22 करोड़ रुपये की लागत से 886 किलोमीटर लंबाई की 373 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। सड़क ...

हरियाणा के 4 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, करनाल और यमुनानगर में लगभग 54.22 करोड़ रुपये की लागत से 886 किलोमीटर लंबाई की 373 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होने से जनता को बहुत लाभ मिलेगा व आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला भिवानी में 11 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 47.7 किलोमीटर है। साथ ही, 18.6 किलोमीटर लंबाई की 4 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इन पर क्रमशः 8.17 करोड़ रुपये तथा 3.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, भिवानी में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 265 किलोमीटर लंबाई की 94 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर 2.19 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

इसी प्रकार, जिला फतेहाबाद में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 252 किलोमीटर लंबाई की 109 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, लगभग 12.65 करोड़ रुपये की लागत से 24.3 किलोमीटर लंबाई की 7 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला करनाल में 14 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 31.36 किलोमीटर है। साथ ही, 21.32 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन पर क्रमशः 6.51 करोड़ रुपये तथा 6.44 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा, जिला यमुनानगर में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 185.49 किलोमीटर लंबाई की 112 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर 1.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

साथ ही, 4.28 करोड़ रुपये की लागत से 6 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 12.83 किलोमीटर है। वहीं, लगभग 6.26 करोड़ रुपये की लागत से 14.39 किलोमीटर लंबाई की 7 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author