भोले तेरी बम Song Launch in Rewari ,विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया विमोचन

Song Launch in Rewari : सावन माह और कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को समर्पित भक्ति गीत ‘भोले तेरी बम’ का शनिवार को रेवाड़ी में भव्य लोकार्पण किया गया। गीत का विमोचन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह ...

Song Launch in Rewari : सावन माह और कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को समर्पित भक्ति गीत ‘भोले तेरी बम’ का शनिवार को रेवाड़ी में भव्य लोकार्पण किया गया। गीत का विमोचन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के करकमलों द्वारा किया गया।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गीत से जुड़े सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे भक्ति गीत भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सावन के पवित्र माह में भगवान भोले शंकर का यह गीत रिलीज़ हुआ है निश्चित तौर पर यह खासा लोकप्रिय होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गीत श्रद्धालुओं के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल करेगा।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इस भक्ति गीत को BSNL के अधिकारी संजय सैनी ने लिखा और अपनी मधुर आवाज़ में गाया है, जबकि इसका संगीत अशोक वर्मा ने तैयार किया है। गीत में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, भक्ति और सावन माह की आध्यात्मिक भावना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

सावन के पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा के दौरान रिलीज़ हुआ यह गीत शिवभक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गीत की सराहना करते हुए कलाकारों को बधाई दी और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की कामना की।

About the Author