विदेश भेजने वाले अनाधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों से रहें सावधान : डीसी

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे में लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राय: देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे में लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राय: देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

 

रेवाड़ी में ट्रेक्टर से बैटरी चोरी
रेवाड़ी में गली में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

ऐसे नकली या अनाधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं, जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं। उपायुक्त ने कहा कि अनाधिकृत एजेंट व एजेंसी विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते हैं। ऐसे अनेक मामलों में कई बार विदेश जाने वाले व्यक्ति की जान को भी खतरा हो जाता है।

 

National-Press-Day
लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा में मीडिया की भूमिका अहम, निष्पक्ष व तथ्यपरक पत्रकारिता समय की जरूरत: डीसी व एसपी

इसलिए ऐसे कबूतरबाज ट्रैवल एजेंट व एजेंसियों से सावधान रहें और सरकार की ओर से अधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने का प्लान बनाएं। उन्होंने बताया कि सरकार की और से अधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों की सूची जारी की हुई है। डीसी ने बतया कि इस बारे में  अधिक जानकारी   https://emigrate.gov.in/  व  https://web.umang.gov.in/landing/department/emigrate.html के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

About the Author