दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिये पहले की दोस्ती, फिर खंडहर फेक्ट्री में ले जाकर तेजधार हथियार से की हत्या

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम को घूमने जा रहे एक युवक को बंद फैक्ट्री में एक युवक का गर्दन कटा शव पड़ा देख कर माडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी थी। शव के निकट ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम को घूमने जा रहे एक युवक को बंद फैक्ट्री में एक युवक का गर्दन कटा शव पड़ा देख कर माडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी थी। शव के निकट ही एक शराब की बोतल भी पड़ी मिली थी। शिनाख्त नहीं होने के कारण शनिवार को पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में भी शव मिलने की सूचना भिजवाई थी। रविवार को युवक की शिनाख्त गांव गोकलगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई। दीपक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

 

 

दोस्तों के साथ गया था घर से

PS Sadar accused Haneesh Vipin

पुलिस के अनुसार दीपक दस जून की शाम से लापता था। दीपक की मां मुन्नी देवी ने शनिवार को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में गांव गोकलगढ़ निवासी मुन्नी देवी ने कहा था कि दस जून की शाम करीब छह बजे उनका बेटा दीपक घर से गया था। दीपक को बुलाने के लिए उसके दो दोस्त गोकलगढ़ निवासी जीवन व गांव शहबाजपुर खालसा निवासी हन्नी आए थे और अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

घर से जाने के बाद से दीपक का मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा था। मुन्नी देवी ने जीवन व हन्नी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। सदर थाना पुलिस ने शव मिलने के बाद दीपक के दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था और रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया था।

 

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी
बदले के लिए की हत्या

पूछताछ में आरोपी विपिन उर्फ जीवन व हन्नी ने बताया कि 14 दिसंबर 2021 को गांव गोकलगढ़ निवासी मनोज व गोलू ने उनके दोस्त भुरू की हत्या की थी। यह हत्या दोनों ने दीपक के इशारे पर की थी। भुरू की हत्या का बदला लेने के लिए उन्होंने दीपक से दोस्ती बढ़ाई और दस जून को उसे अपने पास बुला लिया।

 

दीपक नशा करने का आदी था। दीपक को अत्यधिक नशा कराने के बाद वे उसे खंडहर मकान में ले गए और तेजधार हथियार से हत्या कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त फरसा तथा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author