Bawal News: दुकान से लाखों के जेवरात चोरी मामला, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bawal News: थाना बावल पुलिस ने जुलाई माह में गांव धारण में एक सुनार की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के ...

Bawal News: थाना बावल पुलिस ने जुलाई माह में गांव धारण में एक सुनार की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव कैथवाड़ा निवासी दरियाब सिंह के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गांव टांकड़ी निवासी बिजेंद्र सोनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव धारण में सुनार की दुकान है। वह 29 जुलाई को दोहपर के समय अपने घर पर खाना खाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसके पड़ोसी राहुल ने उसे फोन पर बताया कि उसकी दुकान के बाहर ग्राहक खड़े हुए हैं। इसके बाद वह अपनी दुकान पर आ गया। वहां बाइक लेकर एक महिला और पुरुष खड़े थे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने दुकान से एक जोड़ी चांदी की पाजेब व एक सोने की नाक की बाली लेकर उसे 5200/- रुपये दिए। इसके बाद दोनों दुकान से चले गए। उनके जाने के बाद जब उसने अपना सामान चेक किया तो काउंटर से 68 ग्राम सोने के जेवर गायब मिले। उसने अपने स्तर पर दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

जिस पर पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव कैथवाड़ा निवासी दरियाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author