Bawal News: विधानसभा में गूंजे बावल क्षेत्र के मुद्दे : विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रखी मांगें

Bawal News: बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जाए ...

Bawal News: बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जाए और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

किसानों के लिए राहत

bawal news

डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रश्नकाल के दौरान क्षेत्र के मुद्दों को उठाते हुए सबसे पहले किसानों के फसल मुआवजे में आ रही त्रुटियों को दूर करने और फिर अतिशीघ्र मुआवजा देने की बात रखी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अधोसंरचना और यातायात

उन्होंने कहा कि बनीपुर चौक पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए इसके निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। बावल औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण एचएसआईडीसी द्वारा सामुदायिक केंद्र,सभागार,और कोई कॉन्फ्रेंस हाल का निर्माण करवाया जाए। बावल बाईपास और बावल–झाबुआ सड़क मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जाए।इसके साथ ही झाबुआ में 800 एकड़ में वन्य जीव संरक्षण अभयारण्य तथा पावटी व पनवाड़ की 600 एकड़ पंचायत भूमि पर सामुदायिक अभयारण्य बनाया जाए।

स्वास्थ्य व शिक्षा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से खुले माजरा एम्स में ओपीडी जल्द शुरू की जाए। क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को सशक्त करने के लिए एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई खोला जाए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
शहरी व ग्रामीण विकास
  • बावल कस्बे की पुरानी सीवरेज लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई जाए।
  • गांव रामपुरा में जलभराव की समस्या दूर की जाए।
  • जयसिंहपुर खेड़ा में डंपिंग यार्ड के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए।
  • बावल, झाबुआ और प्राणपुरा समेत अन्य गांवों में परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
बिजली और औद्योगिक क्षेत्र

रेवाड़ी में सब अर्बन कार्यकारी अभियंता बैठने के चलते खोल, भाड़ावास ओर जड़थल में बिजली विभाग से संबंधित सब डिविजनल बनाया जाए। विधायक ने इन मुद्दों के अलावा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बातें विधानसभा पटल पर रखी।

 डॉ. कृष्ण कुमार ने विधानसभा पटल पर स्पष्ट कहा कि बावल क्षेत्र के विकास के लिए इन योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाना चाहिए।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author