Romil Vohra Encounter: हरियाणा पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था BA पास अपराधी रोमिल वोहरा, दो नहीं इतने लाख का था ईनामी बदमाश

Romil Vohra Encounter: हरियाणा पुलिस ने 3 लाख के ईनामी बदमाश रोमिल वोहरा को एनकाउंटर में मार गिराया है। अपराधी रोमिल 13 जून को शाहाबाद में हुए शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी था। इसके अलावा उसने 15 ...

Romil Vohra Encounter: हरियाणा पुलिस ने 3 लाख के ईनामी बदमाश रोमिल वोहरा को एनकाउंटर में मार गिराया है। अपराधी रोमिल 13 जून को शाहाबाद में हुए शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी था। इसके अलावा उसने 15 मई को यमुनानगर में व्यासपुर स्थित एक आईलेट्स सेंटर पर ताबड़तोड़ 15 फायर किए थे।

पुलिस के मुताबिक, मोस्ट वांटेड अपराधी रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर पर मंगलवार सुबह मार गिराया है। करनाल और गुरुग्राम हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के 2 जवान को भी गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोमिल वोहरा यमुनानगर के कांसापुर के अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था और वांटेड अपराधी पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया था। जिसके चलते रोमिल के पोस्टर भी कई इलाकों में चस्पा किए गए थे। बताया जा रहा है कि रोमिल बीएम पास था और महज 22 साल का था।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

दो महीने से हरियाणा में मचा रखा था आतंक

BA pass Romil Vohra was a headache for Haryana Police, he had a bounty of not two but so many lakhs on his head, this is how he was killed in an encounter

स्पेशल सेल के अतिरिक्त आयुक्त पुलिस प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि, हरियाणा में पिछले दो महीने में लगातार हो रहे निर्मम हत्याकांडों में अपराधी रोमिल वोहरा ही शामिल था। उसने ही कुरुक्षेत्र में सनसनीखेज शान्तनु हत्याकांड और  यमुनानगर में एक जघन्य तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। वहीं अपराधी रोमिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर दर्ज एक आर्म्स एक्ट के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में हुई हत्याओं की जिम्मेदारी बैंकाक से प्रत्यर्पित गैंगस्टर वीरेंदर प्रताप, काला राणा और उसके विदेश बैठे भाई सूर्य प्रताप और नोनी राणा ने ली थी। उन्होंने बताया कि कल अर्थात 23 जून की देर रात हरियाणा पुलिस की STF से सूचना मिली थी कि रोमिल सम्भवतः दिल्ली में अपराध करने जा रहा है। इस पर, हरियाणा STF और स्पेशल सेल की एक जॉइंट टीम ने कार्यवाही करी।
जिसके चलते आज सुबह एसटीएफ की टीम ने आरोपी को घेर लिया और उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए हस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

तीन लाख 10 हजार का इनाम

अपराधी रोमिल के ऊपर, हरियाणा में 3,10,000/- रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस कार्यवाही में मृत्यु होने पर करी जाने वाली अग्रिम कार्यवाही करी जा रही है।

 

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

About the Author