बावल में गरीबों का आशियाना जलकर राख, भैंस और कुत्ते की भी मौत

जानकारी के मुताबिक बावल के रसियावास रोड़ स्थित डेढ़ दर्जनभर झुग्गी झोपड़ी में कुछ लोग रहते है जो मजदूरी का कार्य करते है। आज अचानक झुग्गी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की 5 झुग्गी आग की ...

जानकारी के मुताबिक बावल के रसियावास रोड़ स्थित डेढ़ दर्जनभर झुग्गी झोपड़ी में कुछ लोग रहते है जो मजदूरी का कार्य करते है। आज अचानक झुग्गी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की 5 झुग्गी आग की लपटों में आ गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक झुग्गी झोपड़ी में रखा गया समान जलकर राख हो गया।

आग कितनी तेजी से फैली उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि झुग्गियों के बीच बंधी भैंस और कुत्ते को खोलने तक का समय नहीं मिला। आग लगने की सूचना के बाद तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने गरीबों की मदद करने का आश्वासन दिया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles