रेवाड़ी: वर्ष 2015 में ठेके पर लूट के मामलें में एक ओर आरोपी गिरफ्तार( Arrested )

जांचकर्ता ने बताया कि जिला अलीगढ के गांव लालपुर निवासी ऋषि  पुत्र राधाचरण ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भिवाड़ी मोड़ पर अंग्रेजी ठेके पर सैल्समैन है। जो उसके साथ शहजाद पुत्र सराजुदीन गांव चोकड़ी थाना खण्डेला जिला सीकर ...

जांचकर्ता ने बताया कि जिला अलीगढ के गांव लालपुर निवासी ऋषि  पुत्र राधाचरण ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भिवाड़ी मोड़ पर अंग्रेजी ठेके पर सैल्समैन है। जो उसके साथ शहजाद पुत्र सराजुदीन गांव चोकड़ी थाना खण्डेला जिला सीकर भी अंग्रेजी ठेके पर सैल्समैन उसके साथ थे तथा हमारे साथ ही देशी शराब का ठेका है उस पर नवीन कुमार पुत्र रणजीत सिंह गांव भुडला थाना कसोला बतोर सैल्समैन लगा हुआ है।

जब हम सभी खाना खाकर ठेके को बन्द करके अन्दर सो रहे थे तो रात के समय 2.15 के लगभग 3-4 नौजवान व्यक्ति ने ठेके के पीछे से दरवाजो को तोड़कर अन्दर घुस आये। जिनमे से एक के हाथ मे राड़ तथा तीनो के हाथ मे कट्टा था जो आते ही हमारे कनपटी पर कट्टा लगा दिया तथा हमारे पीछे से हाथ बांध दिए तथा बोले कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देगे।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद अंग्रेजी शराब की बिक्री का 60-70 हजार रुपये तथा ऊची वैरायटी की शराब की बोतले 25-30 बोतले जिनकी कीमत 40-50 हजार के लगभग थी जो ये सभी व्यक्ति स्कारपियो गाड़ी मे बैठकर आये थे शराब व पैसे छीनकर ले गये तथा देशी ठेके मे से भी 1500 रूपए तथा कुछ कपड़े व सामान ले गये तथा उसका मोबाईल भी ले लिया।

इसके अलावा संजय का मोबाईल व कान की बाली व चांदी की अंगुठी ले गये तथा उसके साथी सहजाद का भी मोबाईल ले गये। जिस पर अभियोग दर्ज करके पुलिस ने चार आरोपियो कों पहले ही गिरफ्तार ( Arrested ) कर लिया था तथा मामलें में आगामी कार्यवाही करतें हुए मामलें में संलिप्त पांचवे आरोपी कमाल निवासी क्रिज जिला गुरूग्राम को जो किसी अन्य मामलें में राजस्थान की किशनगढ़ जेल में बन्द था। जिसको अब  प्रॉडक्शन वारन्ट पर लेकर गिरफ्तार ( Arrested ) किया गया है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles