करीब 171578/- रुपए के गुम हुए 10 मोबाइलों को रेवाड़ी पुलिस टीम ने सौंपे उनके मालिको को

इस सम्बन्ध में एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में कार्य करते हुए साईबर सैल प्रभारी एएसआई अरुण कुमार एवम् उनकी टीम ने माह अप्रैल व मई 2022 में करीब 171578/- रुपए की कीमत के 10 मोबाईल फोन ...

इस सम्बन्ध में एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में कार्य करते हुए साईबर सैल प्रभारी एएसआई अरुण कुमार एवम् उनकी टीम ने माह अप्रैल व मई 2022 में करीब 171578/- रुपए की कीमत के 10 मोबाईल फोन को ट्रेस करते हुये बरामद किया है। जिन्हें एसपी रेवाड़ी  राजेश कुमार द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानपूर्वक उनके मालिको को सौंपा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाईल को ढुँढकर उनके मालिकों को लौटानें हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी।

 

वर्ष 2022 में अब तक करीब 420037/- रुपए के 28 स्मार्ट मोबाईल ढूंढे 

mission mobile

रेवाड़ी एसपी राजेश कुमार द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानपूर्वक उनके मालिको को सौंपा गया है। पुलिस की साईबर सैल ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 में अब तक करीब 420037/- रुपए के 28 स्मार्ट मोबाईल फोन को ढुंढकर उनके मालिकों के हवाले किए गए और इससे पहलें भी वर्ष 2021 में करीब 849347/- रुपए के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों के हवाले किए गए। जब  गुम हुए मोबाईल उनके मालिको के हवाले किए गए तो मालिकों के चेहरों पर अपने फोन को पाकर खुशी की लहर दौड़ गई और रेवाड़ी राजेश कुमार द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानपूर्वक उनके मालिको को सौंपा गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपनी वस्तु से हर व्यक्ति को प्यार होता है। आज की इस डिजिटल दुनिया में हर व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण मोबाइल फोन है, जिसको वह 5 मिन्ट के लिए अपनी आँखो से औझल नही करता और आज गुम हुए मोबाइल फिर पाकर बड़ी खुशी मिली है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इस सम्बन्ध में साईबर सैल इन्चार्ज एएसआई अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल फोन को सम्भाल कर रखें और अगर मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरन्त मोबाइल फोन की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बन्द करवाएं। फिर उसके बाद मोबाइल फोन को ट्रैंसिग करवानें हेतु कार्यालय में सूचित करें।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author