Drinking water: पेयजल सप्लाई में दिक्कत वाले क्षेत्रों मे टैंकरों से होगी पेयजल सप्लाई, डा. बनवारी लाल ने दिए निर्देश

Drinking water: जनस्वास्थ्य मंत्री विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई में कोई दिक्कत आती है तो उस क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल की ...

Drinking water: जनस्वास्थ्य मंत्री विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई में कोई दिक्कत आती है तो उस क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल की पूर्ति जाए। जनस्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में चल रही पेयजल योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं आने दें: डा. बनवारी लाल

Drinking water

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल सुलभ (Drinking water) करवाना विभाग का दायित्व एवं जिम्मेवारी है। इसलिए विभाग के अधिकारी जिम्मेवारी से कार्य करें और किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं आने दें।

सभी लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल सप्लाई मिले: डा. बनवारी लाल

डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पहले सभी लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल सप्लाई (Drinking water) मिले। इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाए। उन्होंने जिला एवं राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी के समक्ष क्षेत्रवार आई पेयजल समस्या और कमेटी द्वारा उसके समाधान के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नांगल चौधरी में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए टैंकरों से पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा इस क्षेत्र में बनाए जा रहे जलघरों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में अधिकारियों ने अवगत करवाया कि राज्य के कई गांवों में टयूबवैल लगाने का कार्य किया जा रहा हैं।  इंजीनियरिंग इन चीफ असीम खन्ना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारी जलस्त्रोत का करें निरीक्षण

जनस्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में चल रहे पेयजल योजनाएं व जल स्त्रोत का नियमित रूप से निरीक्षण करें। विशेषकर उन क्षेत्रों को ज्यादा प्राथमिकता दें जहां पर पानी की किल्लत आ रही है। दक्षिणी हरियाणा में निरंतर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जल घरों की सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों का सहयोग लें।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author