शहरी निकाय में अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन,ऐसे करें आवेदन

बता दे कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने मैनुअल आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है तथा अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीएमसी गोगिया ने बताया कि निदेशक कार्यालय ...

बता दे कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने मैनुअल आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है तथा अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीएमसी गोगिया ने बताया कि निदेशक कार्यालय एनडीसी पोर्टल के माध्यम से आने वाले आवेदन पर ही विचार करते हुए सर्टिफिकेट देगा। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने अधिकारियों को आदेश जारी कर मैनुअल फाइल लेने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। डीएमसी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय के एनडीसी पोर्टल के माध्यम से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने में लोगों का समय भी बचेगा।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

ऐसे कर सकते हैं आवेदन :
नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवेदक को यूएलबी के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। फाइल अपलोड होने के बाद संबंधित निकाय के पास जाएगी और वहां के अधिकारी ऑनलाइन ही आवेदन की जांच करेंगे। इसके अलावा अगर किसी ने प्रॉपर्टी आईडी जारी करवानी है या इसमें कोई त्रुटि है और उसे ठीक करवाना है तो वो भी एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़े : जिला के 67735 बुजुर्ग उठा रहे ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता‘ पेंशन योजना का लाभ,अब खुद ब खुद शुरू हो जाएगी पेंशन https://rewariupdate.com/?p=21415

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles