वर्ष 2018 में सीआईए की टीम पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि अगस्त 2018 में सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियो वाहन में मेवात गैंग से जुड़े हुए कुछ लोग वारदात के लिए आ रहे हैं। यह गैंग चोरी, लूट गोकशी सहित अन्य वारदातों में शामिल है। ...

जांचकर्ता ने बताया कि अगस्त 2018 में सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियो वाहन में मेवात गैंग से जुड़े हुए कुछ लोग वारदात के लिए आ रहे हैं। यह गैंग चोरी, लूट गोकशी सहित अन्य वारदातों में शामिल है। सूचना के साउथ रेंज की आईजी स्पेशल टीम को भी दी गई। इसके बाद सीआईए और आईजी की स्पेशल टीम की तरफ से जौनावास गांव के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई थी।

इसी दौरान आई एक स्कार्पियो के चालक को रूकने का इशारे किया तो आरोपी चालक ने बेरिकेड्स को सीधी टक्कर मार और पुलिस कर्मियों ने जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर सीधा फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने गाड़ी को वापस धारूहेड़ा की तरफ मोड़ दिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके बाद आरोपी गाड़ी को बिलासपुर के तावडू रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने वाहन से मोबाइल सहित कारतूस और खाली खोल बरामद करने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में पहले तीन आरोपियों नईम, सद्दीक तथा सोकत को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को चौथे आरोपी जाहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author