अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की चांद वीर निवासी रोहड़ाई एक प्लास्टिक कट्टे मे देशी शराब भरकर रोझुवास की तरफ मंदिर की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंदिर के पास नाकाबंदी शुरू ...

जांचकर्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की चांद वीर निवासी रोहड़ाई एक प्लास्टिक कट्टे मे देशी शराब भरकर रोझुवास की तरफ मंदिर की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंदिर के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति सिर पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस ने उसको रुकवाया तो वह कट्टा नीचे रखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चांदवीर निवासी रोहड़ाई बताया। कट्टा को खोलकर चेक किया तो उसमें 24 बोतल व 72 अध्धे देसी शराब मिले। कट्टा में मिली शराब के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा गया। जिसके पास कोई शराब रखने का परमिट व लाइसेंस नहीं मिला।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी रोहड़ाई निवासी चांदवीर को गिरफ्तार कर लिया।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author