सभी मतदाता आधार कार्ड से लिंक करवाएं मतदाता पहचान पत्र, 30 मार्च 2023 तक का समय

कोसली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जय प्रकाश ने उपमंडल के सभी मतदाताओं को आह्वान किया है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से लिंक करवाये। निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार आधार कार्ड को ...

कोसली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जय प्रकाश ने उपमंडल के सभी मतदाताओं को आह्वान किया है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से लिंक करवाये। निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य 30 मार्च 2023 तक गरूड़ ऐप पर बीएलओज द्वारा किया जाना है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार विशेष अभियान चलाकर अपने-अपने मतदान केन्द्र पर या मतदान केन्द्र के क्षेत्र में उपस्थित रहकर मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करना सुनिश्चित किया गया। उन्होंने क्षेत्र के सभी बीएलओ को बताया कि गरुड़ एप के सम्बन्ध में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिये निर्वाचन कार्यालय की तकनीकी टीम से सम्पर्क करें।

मतदाता स्वयं भी मतदाता सूची से लिंक कर सकते है आधार कार्ड :-

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

एसडीएम जय प्रकाश ने वोट का महत्व समझाते हुए वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने व वोट बनवाने बारे आम जनता से सहयोग की अपील की है। इसके अलावा जो भी मतदाता स्वयं अपने आधार कार्ड नंम्बर को मतदाता सूची से जोड़ना चाहते है वे nvsp.in पर ऑनलाईन फार्म 6बी भर कर आधार नम्बर को मतदाता सूची के साथ जोड़ सकते हैं।

एसडीएम जय प्रकाश ने आम जनता से अपील की हैं जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नही हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु फार्म नं0 6 भरकर उसके साथ रंगीन फोटो, जन्म तिथि व रिहायश के दस्तावेज साथ लगाकर अपने बीएलओ के पास या बीएलओ से वेरीफाई करवाकर निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles