Haryana: हरियाणा में 26-27 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के चलते प्रशासन ने प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों को 26 जुलाई (शनिवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि 27 जुलाई ...

Haryana News: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के चलते प्रशासन ने प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों को 26 जुलाई (शनिवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि 27 जुलाई को रविवार होने के कारण पहले से ही अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परीक्षा को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो अधिकारी छुट्टी पर थे, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक लाने और वापस ले जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा का संचालन हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा।

सुबह की शिफ्ट के लिए बसें सुबह 7:30 बजे तक छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी। दोपहर की शिफ्ट के लिए बसें 12:30 बजे तक छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author