AI Voice Scam Alert: डीपफेक कॉल से रहें सावधान ,SP हेमेंद्र कुमार मीणा की बड़ी चेतावनी

AI Voice Scam Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का दुरुपयोग कर लोगों ...

AI Voice Scam Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का दुरुपयोग कर लोगों की आवाज़ की हूबहू नकल तैयार कर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

 

 

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया, वीडियो या ऑडियो क्लिप से किसी व्यक्ति की आवाज़ लेकर AI तकनीक की मदद से उसकी बिल्कुल मिलती-जुलती आवाज़ तैयार कर लेते हैं। इसके बाद वे परिजन, मित्र, अधिकारी या परिचित बनकर फोन करते हैं और किसी दुर्घटना, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई या अन्य आपात स्थिति का बहाना बनाकर तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

उन्होंने कहा कि कई मामलों में अपराधी स्वयं को किसी वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या रिश्तेदार के रूप में प्रस्तुत कर भावनात्मक दबाव बनाते हैं, जिससे लोग बिना सत्यापन किए ही पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

 

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
AI Voice Scam Alert: Beware of deepfake calls; SP Hemendra Kumar Meena issues a major warning.
  • किसी भी फोन कॉल पर केवल आवाज़ सुनकर पैसे ट्रांसफर न करें।
  • यदि कोई परिचित या रिश्तेदार पैसे मांगता है तो पहले उसके मोबाइल नंबर पर स्वयं कॉल कर सत्यता की पुष्टि करें।
  • वीडियो कॉल या किसी विश्वसनीय माध्यम से व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करें।
  • किसी भी प्रकार की जल्दबाजी, डर या भावनात्मक दबाव में आर्थिक लेन-देन न करें।
  • सोशल मीडिया पर अपनी निजी ऑडियो एवं वीडियो सामग्री अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने से बचें।
  • बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

 

एसपी  हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की संदिग्ध कॉल, ऑडियो संदेश या वीडियो प्राप्त होता है तो वह तत्काल उसकी सत्यता की जांच करे और किसी भी प्रकार का भुगतान न करे। ऐसी घटना की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

 

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है, लेकिन साइबर सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी स्वयं नागरिकों की जागरूकता और सतर्कता है। आमजन सतर्क रहें, अफवाहों और भावनात्मक दबाव में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author