AI Impact Summit Controversy: कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर डॉ. वंदना पोपली का तीखा हमला, राहुल गांधी पर साधा निशाना

AI Impact Summit Controversy: भारत एआई इम्पैक्ट समिट  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अमर्यादित और गैर-कानूनी व्यवहार की भारतीय जनता पार्टी, जिला रेवाड़ी की अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. पोपली ने इसे ...

AI Impact Summit Controversy: भारत एआई इम्पैक्ट समिट  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अमर्यादित और गैर-कानूनी व्यवहार की भारतीय जनता पार्टी, जिला रेवाड़ी की अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. पोपली ने इसे भारतीय लोकतंत्र और वैश्विक पटल पर देश की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य करार दिया।

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि जब भारत दुनिया को तकनीकी शक्ति और AI नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व दिखा रहा है, तब कांग्रेस के कार्यकर्ता शर्टलेस प्रदर्शन कर भारत की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं। उन्होंने नैतिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता का अर्थ उच्छृंखलता नहीं है। लोकमान्य तिलक ने कहा था कि स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, लेकिन उन्होंने यह भी सिखाया कि अधिकार के साथ कर्तव्य और मर्यादा का पालन अनिवार्य है।”

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डॉ. पोपली ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विदेशी मेहमानों और वैश्विक मंच के सामने इस प्रकार का अराजक आचरण केवल कांग्रेस की वैचारिक रिक्तता को दर्शाता है। राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज विकास विरोधी और तकनीक विरोधी बन चुकी है।

जब देश प्रगति करता है, तो कांग्रेस नेतृत्व को पीड़ा होती है। राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को शालीनता सिखाने के बजाय उन्हें देश की छवि खराब करने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि “सत्य और अहिंसा ही मेरा धर्म है”, लेकिन आज की कांग्रेस गांधी जी के नाम का सहारा लेकर केवल अशांति और नकारात्मकता फैला रही है। अंत में डॉ. पोपली ने कहा कि रेवाड़ी की जनता और पूरा देश देख रहा है कि कैसे एक पुरानी पार्टी अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए देश के ‘सॉफ्ट पावर’ पर हमला कर रही है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने माँग की कि कांग्रेस नेतृत्व को इस शर्मनाक घटना के लिए राष्ट्र से क्षमा माँगनी चाहिए।साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा जिला संगठन पूरी मजबूती से इस विषय पर सरकार के साथ खड़ा है और हम किसी भी प्रकार की भ्रामक राजनीति का डटकर जवाब देंगे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author