अग्रिपथ योजना 2023-24: दो चरणों में होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़े आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य जानकारियां

अग्रिपथ योजना 2023-24: सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2023 के बाद ...

अग्रिपथ योजना 2023-24: सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2023 के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भिवानी, चरखीदादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।

ऐसे करें आवेदन

agniveer jpg

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल साकले ने बताया कि अग्रिवीर जनरल ड्यूटी, अग्रिवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्रिवीर तकनीकी, अग्रिवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्रिवीर टै्रडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाईन कर सकते है। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाईल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं।

ऑनलाईन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा अभियार्थी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

दलालों से सावधान

उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है तथा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles