Agniveer Bharti: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरु

अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2025 26 दिनांक 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक होगी, जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खुला रहेगा। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने ...

अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2025 26 दिनांक 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक होगी, जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खुला रहेगा। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने बताया कि भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए भर्ती दो चरणों में की जाएगी । प्रथम चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व द्वितीय चरण भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 के उपरांत बंद कर दी जाएगी ।

उन्होंने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलो के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2004 से 01 अप्रैल 2008 के बीच हुआ हैं और उन्होंने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए है और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे है, वे भी आवेदन कर सकते है, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हो ।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास, के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और उम्मीदवार किसी भी दो कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते है, जिसके लिए अलग – अलग आवेदन भरने की आवश्यकता होगी। रेगुलर एंट्री के तहत उम्मीदवार सैनिक नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 250 रूपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा ।

जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाये । ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें ।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles