Agniveer Bharti 2027: रेवाड़ी सहित हरियाणा के 4 जिलों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Agniveer Bharti 2027: अग्निपथ योजना-2027 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल एक अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते ...

Agniveer Bharti 2027: अग्निपथ योजना-2027 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल एक अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते है।
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यार्थी द्वारा प्रति आवेदन परीक्षा शुल्क (examination fee)  250 रुपए का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

इस वर्ष उम्मीदवारों के लिए योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया गया है, अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प है जिसको उम्मीदवार को आवेदन करते समय चुनाव करना है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरो की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

भर्ती निर्देशक ने बताया कि रेवाड़ी के अलावा चरखी दादरी, भिवानी व महेंद्रगढ़ जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और उन्होंने कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं पास कर ली है और जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए है और परिणामो की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे है, वे आवेदन करने के पात्र है, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तो को पूरा करते हो।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर  तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के पद के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक और आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाए। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फॉर्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाए। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

About the Author

Related Articles