Rewari News: नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 9 अप्रैल 2022 को दी शिकायत में बताया था कि आठ अप्रैल को शाम के समय उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई। नाबालिग के नहीं मिलने पर ...

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 9 अप्रैल 2022 को दी शिकायत में बताया था कि आठ अप्रैल को शाम के समय उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई। नाबालिग के नहीं मिलने पर उन्होंने चौकी डहिना में शिकायत दी थी।

परिवार के लोगो ने गांव रामपुरी निवासी रविंद्र कुमार पर नाबालिग के बहला-फुसला कर ले जाने का संदेह जताया था। चौकी डहिना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने 21 मई को नाबालिग को जिला गुरुग्राम के गांव झुंड सराय से बरामद कर लिया और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

पुलिस (Rewari News) ने नाबालिग के अदालत में बयान दर्ज कराए जिसमे नाबालिग ने बताया कि आरोपी रविंद्र उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author