घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को दी शिकायत में नेपाल निवासी एक महिला ने कहा है कि वह पिछले कई वर्षों से यहां के एक गांव में अपनी नाबालिग बेटी के साथ किराए पर रहती है। सोमवार को वह काम पर गई हुई थी ...

पुलिस को दी शिकायत में नेपाल निवासी एक महिला ने कहा है कि वह पिछले कई वर्षों से यहां के एक गांव में अपनी नाबालिग बेटी के साथ किराए पर रहती है। सोमवार को वह काम पर गई हुई थी और उसकी बेटी घर पर थी।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आरोपी देवा का पिछले सात-आठ वर्षों से उनके घर पर आना-जाना था। सोमवार को आरोपी उनके घर आया और नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और चला गया। शाम को मां के काम से वापस लौटने पर पीड़िता ने आरोपी की हरकत के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी गई।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

माडल टाउन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मंगलवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author