नशीला पदार्थ स्मैक उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि रेवाड़ी सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि गांव शाहदतनगर निवासी रोहित कुमार उर्फ डॉक्टर नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने का काम करता है। साथ ही आरोपी के बारे में सूचना मिली कि वह नशीला पदार्थ ...

जांचकर्ता ने बताया कि रेवाड़ी सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि गांव शाहदतनगर निवासी रोहित कुमार उर्फ डॉक्टर नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने का काम करता है। साथ ही आरोपी के बारे में सूचना मिली कि वह नशीला पदार्थ लेकर गांव के बाहर पैदल ही सड़क से जाएगा। सूचना के पश्चात सीआईए की टीम ने नाहड़ रोड पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

इसी दौरान बताए गए हुलिया के अनुसार आरोपी नजर आया तो वह पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 16 पाउच बरामद हुए जिसमें 1.5 ग्राम स्मैक थी। आरोपी पर कोसली थाना में मामला दर्ज कर उससे आगामी पूछताछ की थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसे यह स्मैक राकेश उर्फ बच्ची ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ बच्ची को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author