ऑटो में महिला के पर्स से जेवरात, नगदी तथा मोबाइल चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि भावनी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी कुतुबपुर ने शिकायत दी की 22 जून को दिन के करीब एक बजे मेरी सास के साथ रामपुरा चौक से टेम्पो में बैठकर नया बाजार रेवाड़ी में सामान खरीदने के लिए आई थी। मेरे ...

जांच अधिकारी ने बताया कि भावनी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी कुतुबपुर ने शिकायत दी की 22 जून को दिन के करीब एक बजे मेरी सास के साथ रामपुरा चौक से टेम्पो में बैठकर नया बाजार रेवाड़ी में सामान खरीदने के लिए आई थी। मेरे हाथ में एक थैली के अन्दर पानी की बोतल तथा पर्स में जेवरात, 7000/- रूपए तथा एक मोबाइल फोन था।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जब हम टेंपो में नाईवाली चौक पर पहुंचे तो एक महिला हमारे पास बैठ गई और हम बावल चौक पर उस टेम्पो में से उतर कर नया बाजार रेवाड़ी दुकान पर पहुंचकर सामान  खरीदने लगे। जब मैंने पैसे निकालने के लिए अपने हैण्ड बैग को चेक किया तो वो  नीचे से फटा हुआ था तथा उसमें सिर्फ पानी की बोतल थी।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने भावनी की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरु की थी। मंगलवार को पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के खोड गांव निवासी ज्योति को गिरफ्तार करके कल अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से चोरी किया सामान बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author