गोदाम से सरसों के तेल की पेटियां चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि दिनेश कुमार पुत्र श्री कंवर लाल निवासी 200, नई अनाज मंडी रेवाड़ी ने शिकायत दी की मैंने भाडावास चौक पर किरयाने की दुकान की हुई है। जिस पर मैं खुद बैठता हुं। मैंने दुकान के साथ ही ...

जांच अधिकारी ने बताया कि दिनेश कुमार पुत्र श्री कंवर लाल निवासी 200, नई अनाज मंडी रेवाड़ी ने शिकायत दी की मैंने भाडावास चौक पर किरयाने की दुकान की हुई है। जिस पर मैं खुद बैठता हुं। मैंने दुकान के साथ ही एक गोदाम भी ले रखा है। जिस में किरयाने का सामान रखा रहता है। 02 जुलाई को शाम के समय जब मैंने अपने गोदाम में रखे सामान को चेक किया तो दो पेटी सरसों का तेल गायब मिला।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस पर मैंने मेरी दुकान मे लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चेक किया तो शाम के समय 6.15 बजे गोदाम के अन्दर एक नौजवान लड़का घुसकर दो पेटी तेल की उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। उस के बाद दिनांक 05 जुलाई को इसी युवक के द्वारा गोदाम के अन्दर जाकर दिन के 2.17 बजे दो पेटी सरसों का तेल लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने दिनेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करते हुए आरोपी रेवाड़ी के बड़ा तालाब निवासी जतिन को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से सरसों के तेल की चार पेटी बरामद कर ली। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author