Aaj Ka Rashifal: आज दिन शुक्रवार है और तारीख 28 फरवरी है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा 28 फरवरी का राशिफल।
मेष राशि के लिए आज का राशिफल
मेष राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। इसके अलावा आज रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार में कुछ नया काम भी आपको मिल सकता है। वहीं आपसी मतभेदों को दूर करने में आज आप सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बने हुए हैं।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातक आज के दिन कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करने से आपको लाभ मिलेगा। इसके अलााव आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं किसी काम विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। हालाकि, आज परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आज आप परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातक आज व्यापार में कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें। आज सोचे हुए किसी काममें रुकावट आएगी। वहीं नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों का आज अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद भी हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नए समझौते करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें। आज आपका परिवार में मतभेद हो सकता है। इसलिए शांत रहने की कोशिश करें।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप में ही अच्छा महसूस करेंगे और मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे। नए कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बने हुए हैं। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके अलावा राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
सिंह राशि के जातक आज बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जिसका असर आपको आगामी समय में देखने को मिलेगा। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जो सुखद और सफल रहने वाली है। इसके अलावा आज लेनदेन में लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा ही रहने वाला है।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के लिए जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा भी बिगड़ सकता है। जिसके चलते आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बन सकते हैं। वहीं परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। इसके अलावा अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ेगा।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि, आज काम में कुछ परेशानियां महसूस होगी। आपका विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता हैं। आज आप अपने मन की बातें किसी ओर से शेयर न करें। वहीं शेयर मार्केट के काम कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। इसलिए संभल कर रहें। वरना नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कोई विशेष पद भी मिल सकता है। आज आपके सभी विरोधी परास्त होंगे। वहीं आज आपका कोई पुराना विवाद खत्म होने की संभावना है। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बने हुए हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। वहीं आज आप कहीं बाहर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
धनु राशि के जातक आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। परिवार में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत भी कर सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
मकर राशि के जातकों का दिन आज परेशानियों से भरा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आज घाटा हो सकता है। नया वाहन आदि आज भूलकर भी न खरीदें। वरना नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आज आप यात्रा आदि में भी सावधानी रखें।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातक आज किसी अपने के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आज आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगाया सकता है, जिस कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। वहीं आज व्यवसाय में मित्रों से सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का हो सकता है। वहीं परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के चलते आज मन अशांत रहेगा।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा होगा। आज आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट और कचहरी के मामले में आज आपको विजय प्राप्त होगी। इसके अलावा व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। जिसके चलते आज आप धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।








