Aaj Ka Rashifal: आज दिन शुक्रवार है और तारीख 27 जून है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के लिए आज का राशिफल

आज परिवार की जरूरतें पूरी करने में खर्च संभव है। बाहरी दबाव के चलते आजआपको समझौता करना पड़ सकता है। व्यापार के विस्तार की संभावना है। समय के साथ खुद को बदलें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं आज आज आपको कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है। नए सौदे व्यापारिक विस्तार में सहायक हो सकते हैं। बिना सोचे और समझे दूसरों के प्रति अपनी राय बनाने से बचें।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से आपको सार्थक परिणाम मिलेंगे। विवादास्पद मामलों में आपको व्यावहारिक फैसला लेने की जरूरत है। आज आप बुजुगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों को परिश्रम का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। भावुकता में लिए फैसले आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। इसलिए शांत रहें और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों का नए गठजोड़ के साथ व्यापार का विस्तार करना होगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए आपके लिए अच्छा समय है। संदेहास्पद मामलों में आज आप विवेक से काम लें। रूका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के जातकों की सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर टकराव टालने की कोशिश आपकी सफल रहेगी। आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। वहीं आज आपको प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों का जल्दबाजी की तो नुकसान संभव है। कड़े परिश्रम और संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। अचानक हुई किसी से मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। कार्यस्थल पर अपमान का भय बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक जो, राजनीति से जुड़े है, वो लोग जोड़तोड़ की कोशिश करेंगे। अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिद में आकर कोई गलत फैसला कर बैठेंगे। सेहत बिगड़ने से काम में देरी होगी।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
कार्यस्थल की व्यवस्था में आज आप बदलाव करना चाहेंगे। अपने और पराये में भेद करने में आज विफल रहेंगे। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
मकर राशि के युवाओं को अच्छे संस्थान में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों से निजी काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक उलझनें कम होने से राहत महसूस करेंगे। आज आप धैर्य बनाए रखें। गुस्सा न करें।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातक दूसरों की मदद से आप बड़ी मुश्किल से उबर सकते हैं। आपको सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। हालांकि, आज आकस्मिक घटनाएं आपको हैरान कर सकती हैं। अपनों का साथ आपको हिम्मत देगा। शांत रहें, गुस्सा न करें।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए सामूहिक कामों में दूसरों की सलाह मानने में भलाई है। वैभव और विलासिता के सामान पर खर्च संभव है। कारोबारी मंदी आपको शुरुआत में झटका दे सकती है। वहीं आज आपको संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।






