Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 23 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिन सोमवार है और तारीख 23 जून है। आइए जानते है कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि के लिए आज का राशिफल मेष राशि के जातकों को ...

Aaj Ka Rashifal: आज दिन सोमवार है और तारीख 23 जून है। आइए जानते है कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लिए आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 june 2025 horoscope today

मेष राशि के जातकों को आज विवादास्पद मामलों को टालने से तनाव दूर होगा। आज किसी से अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। आज साझेदारी में बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आज आस्था बढ़ेगी।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल

आज बाहरी दखल से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। आज लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी सक्रियता से सहयोगी ईर्ष्या करेंगे।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपके अधिकारी आपकी कार्ययोजना से सहमत हो सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के आज समाधान की उम्मीद है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। आज आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

आज आप जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसे मूर्त रूप देने में आपको सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आज कार्यक्षेत्र में अधिकार बढ़ने के साथ ही विरोध भी बढ़ेगा। आज नए व्यापारिक सौदे हाथ आएंगे।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल

सिंह राशि के जातक आज बोझिल माहौल के चलते आप काम छोड़ने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप सोच-समझकर निर्णय लें। इससे आपकी राह आसान होगी। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। आज आपके पुराने मित्र मिलेंगे।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल

आज आप अपनी योजना को विस्तार देने का मन बना सकते हैं। करियर में व्यापक संभावनाएं दिखाई देंगी। मिल रहे अवसरों को आप हाथ से न जाने दें। आज आपके विरोधी समझौता करने की पहल कर सकते हैं।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। सामाजिक जीवन में नई जिम्मेदारी आ सकती है। कानूनी मामले टालने से मुश्किल हो सकती है।

rewari 2
रेवाड़ी शहर में दर्दनाक सड़क हादसा , बस के नीचे आने से महिला की मौत !

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल

आज आप जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके  विरोधी आपकी खामोशी को कमजोरी समझने की भूल कर सकते हैं। निजी कामों को लेकर दौड़धूप बढ़ सकती है।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल

धनु राशि के जातक आज विवादास्पद मसले उलझने से तनाव बढ़ेगा। रुका हुआ काम फिर से गति पकड़ सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने की उम्मीद है। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल

आज दिखावे के चलते अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपका कर्जदारी के चलते मन परेशान रहेगा। वहीं आज बुजुगों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक हो सकता है। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। परिणय चर्चाओं में गति आ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मीन राशि के लिए आज का राशिफल

आज नए सम्पर्क आपके भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। आज आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा बैठेंगे। वहीं आज पारिवारिक यात्रा टालना बेहतर है। इसके अलावा कारोबारी मंदी से मन परेशान रहेगा। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा

About the Author