Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जातकों के आज बन जाएंगे सारे काम, जानें 21 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal:आज दिन शुक्रवार है और तारीख 21 फरवरी है। आइए जानते हैं कि मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन आज कैसा रहने वाला है। मेष राशि के लिए आज का राशिफल मेष राशि के ...

Aaj Ka Rashifal:आज दिन शुक्रवार है और तारीख 21 फरवरी है। आइए जानते हैं कि मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लिए आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कोई नई डील मिलने की संभावना है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आपके परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आज आपको सोचे हुए सभी कार्य पूरा होंगे। हालांकि, आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए सोच समझ कर कोई निर्णय लें। आज किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातक आज के दिन अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन और मकान या कोई नई चीज आप आज खरीद सकते हैं।

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। वहीं न्यायालय पक्ष में आज आपको विजय प्राप्त होगी। आज आपके व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। इसके अलावा परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए आज का राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढाव वाला रहने वाला है। आज आप अपने स्वास्थ्य की वजह से परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव बना रहेगा। वहीं आज आप वाहन संभालकर कर चलाएं, वरना चोट लग सकती है। आज आपके पत्नी और परिवार से मतभेद हो सकते हैं। वहीं किसी परिचित का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इसलिए किसी पर आज भरोसा न करें। आज की डील कल के लिए छोड़ दें।

कन्या राशि वालों के लिए आज का राशिफल

कन्या राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। वरना आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। खानपान पर कंट्रोल रखें। यात्रा पर जाएं, तो वाहन को संभलकर चलाएं। वहीं आज व्यापार व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपके किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। इसके अलावा आज आपकी पत्नी बीमार हो सकती है।

तुला राशि वालों के लिए आज का राशिफल

HBSE 12th Topper
HBSE 12th Topper: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने किया हरियाणा टॉप, शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई

तुला राशि के जातकों की आज किसी बहुत पुराने मित्र मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। वहीं आज आप किसी विशेष व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रह हैं। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस काम की सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका वो काम पूरा हो जाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी नए कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। वहीं आज आपके पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक रूप से लाभ होगा। व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। शाम के समय परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक विदेश में हैं, उन्हें पदोन्नति मिल सकती है और आज इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल

मकर राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वहीं आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। आज आप कोर्ट-कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। वहीं व्यापार में भी बड़ा नुकसान हो सकता है। आपका विरोधी वर्ग आपके के खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में बिल्कुल न करें। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी बात को लेकर परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।

मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। वहीं कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।

 

About the Author