Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 8 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 8 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा 08 March का राशिफल (08 March horoscope) मेष राशि के जातकों के लिए आज का ...

Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 8 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा 08 March का राशिफल (08 March horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन सुबह से ही खुश रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। शाम के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यापार और व्यवसाय में पुरानी सोची हुई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। हालांकि, आज आप बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज आपके नई प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढाव वाला रहने वाला है। आज आपका पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप कार्यस्थल पर अत्यधिक काम का बोझ महसूस करेंगे। इसके अलावा कार्य में विलंब होने की वदह से उच्च अधिकारी आपको आज अप्रिय शब्दों बोल सकते हैं। वहीं आज आपको सिर में दर्द और सीने में दर्द की समस्या हो सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपके रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। वहीं आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है, व्यापार में रिस्क लेने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप सकारात्मक विचारों से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इसके अलावा आज परिवार में शांति का माहौल रहेगा। वहीं जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। आज आपका दिन आर्थिक रूप से भी अच्छा रहेगा। आपको आकस्मिक लाभ मिलेगा। शाम के समय बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि के लिए आज का दिन

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं आज आपको कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मन दुखी रहेगा। आज अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। शाम के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। इसके अलावा आज आप मौसमी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

तुला राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार के विस्तार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। वहीं आज पूर्व में किया हुआ निवेश लाभदायक रहेगा। इसके अलावा आज आप किसी पुराने मित्र के साथ फोन पर बातचीत कर सकते हैं। जिससे मन खुश होगा। आज आपको आंखों में जलन और हाथ पैर दर्द की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल

वृश्चिक राशि  राशि के जातकों के लिए आज का दिनअच्छा रहने वाला है। आज जातकों के मान और सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में बिना पढ़े किसी पेपर पर सिग्नेचर न करें। आज आपको आपका कोई प्यारा व्यक्ति धोखा दे सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज प्रतिकूल रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आप दिनचर्या में व्यायाम योग आदि को शामिल करें। कार्य के अत्यधिक बोझ के कारण मन दुखी रहेगा। आज आपके मन और मस्तिष्क में नकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज आप मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे। इसलिए आज आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके घर में कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना वाद और विवाद पैदा हो सकता है। आज अनावश्यक धन खर्च होने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसके अलावा आज आप किसी संक्रमण से ग्रसित हो सकते हैं।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

कुंभ राशि राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा, परिवार के साथ पास की धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इसलिए आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अत्यधिक कार्य में खुद को सम्मिलित रखेंगे। आज आप अपना ज्यादा समय परिवार के साथ बिताने वाले हैं। आज आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर अच्छा नहीं है। आज आपको बुखार और खांसी आदि की शिकायत रह सकती है।

 

About the Author