Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 5 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिन बुधवार है और तारीख 05 March है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि के लिए आज का राशिफल मेष राशि के जातकों का ...

Aaj Ka Rashifal: आज दिन बुधवार है और तारीख 05 March है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लिए आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके लिए अच्छा रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आ सकते है। जिसके चलते आपका हर काम सरलता से पूरा होगा। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बन रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल

वृषभ राशि के जातक आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है। आज कोई पुराना बड़ा काम आपके हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद भी हो सकते हैं। आज कोई भी डिसीजन न लें। वरना नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लि आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। कोई नया वाहन मकान भी आज आप खरीद सकते हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

कर्क राशि के जातक आज आप किसी खास काम के लिए बाहर की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन, आज आप वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वरना दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार और चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार भी मिल सकता है। आज आपको व्यापार और व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना अच्छा नहीं रहेगा।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिसके चलते आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर जा सकते हैं और धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार भी बना सकते हैं। आज घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे। कोई विशेष गेस्ट घर पर आज सकता है। व्यापार और व्यवसाय में बना आर्थिक परिवर्तन आप कर सकते हैं। आज शेयर मार्केट में पैसे लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज खत्म होगा।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल

कन्या राशि के जातक आज किसी खास व्यक्ति से आज मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य खराब होने के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। वरना नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन का प्रयोग करने में में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति की वजह से आपसी झगड़े होने की स्थिति पैदा हो सकती है।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। आर्थिक स्थिति के हिसाब से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप भविष्य के लिए एक बड़ी किसी चीज में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद आज दूर होंगे और आपका मन आज पूरा दिन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक आज अधिक भागदौड़ की वजह से शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से फायदा हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय में बड़ा इन्वेस्टमेंट आज न भूलकर भी न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने भी आ सकती है।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल

धनु राशि के जातक आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपके परिवार के सभी लोग साथ देंगे। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपके परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत भी कर सकते हैं।

मकर राशि के लिए आज राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता भी हो सकता है। आज आपके परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान भी परिवर्तन करना पड़ सकता है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का काम जो अधूरा पड़ा है। उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने किसी परिचित से भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका आने वाले समय में फायदा मिलेगा। वहीं परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। आज आपके परिवार के लोगों का आपके प्रति झुकाव हो सकता है।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी बड़े काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। आज आप किसी खास व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार दे सकते हैं। इसका आपको बाद में पछतावा होगा। घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आपके सामने आएंगी। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है।

 

About the Author