Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, ये रहा 1 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 1 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा एक मार्च 2023 का राशिफल मेष राशि के लिए आज ...

Aaj Ka Rashifal: आज दिन शनिवार है और तारीख 1 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा एक मार्च 2023 का राशिफल

मेष राशि के लिए आज का राशिफल (Aries Horoscope today)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे। वहीं आपका रुका हुआ कोई पुराना काम पूरा होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शनिवार का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। पत्नी और बच्चों के साथ आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। आज प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल (Taurus Today Horoscope)

वृषभ राशि के जातक आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका चयन कुछ विशेष काम के लिए किया जा सकता है। वहीं काम के क्षेत्र में आज आपके काम की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। काम के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि, आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल (Gemini Today Horoscope)

मिथुन राशि के जातक आज व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे, जिसकी वजह से आपका समय और धन दोनों खर्च होगा। आज किसी भी बात पर गुस्सा होना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए कुछ बातों को इग्नोर करें। जिससे आपरा दिन अच्छा बितेगा। व्यापार और व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई काम करें। आज कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन न करें। आज किसी को पैसे उधार के रूप में देना आज आपके लिए परेशानी का सबक बन सकता है। वहीं परिवार में विरोधी वर्ग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल (Cancer Today Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप विवादों से दूर रहने की कोशिश रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप कार्य के क्षेत्र में अपने शत्रुओं से काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज आपकी स्थिति ठीक रहेगी, हालांकि परिवार में मतभेद की संभावना बनी रहेगी। आज आप पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। वहीं आज के दिन आप यात्रा करने से बचें।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल (Leo Today Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके अलावा आज घर और परिवार में किसी मांगलिक काम के योग बनेंगे। आज परिवार में माता-पिता किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज पार्टनरशिप करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज दिन आपके लिए अच्छा है।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल (Virgo today Horoscope)

कन्या राशि के जातक आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको काम के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। इसके अलावा आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। परिवार में भाई और भतीजे से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आज किसी पुराने कर्ज से मुक्त होंगे। इससे आप खुश रहेंगे। वहीं आज आपकी पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल (Libra today Horoscope)

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिसकी वजह से आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज काम की वजह से आपको बाहर की लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि, आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार के साथ आज आपका समय अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले जातकों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे। आज वाणी पर काबू रखना आपके लिए अच्छा होगा। आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन, अपना पार्टनर की बात किसी से शेयर न करें। वहीं परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में आज आप सफल हो सकते हैं।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें जरूर सफलता मिलेगी। आज आपकी किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ सकता है। इसके अलावा आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप कोई नया वाहन या वस्तु आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल (Capricorn today Horoscope)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। आज आप किसी वाद-विवाद में आप फंस सकते हैं। आज आप अपने विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार और व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा भी हो सकता है। इसलिए सावधान रहे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल (Aquarius today Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज आप कोर्ट- कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। वहीं आज आपका व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए निवेश सोच-समझकर करें और ज्यादा बड़ी डील करने में सावधान बरतें। इसके अलावा विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इसके अलावा परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर काबू रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल (Pisces Today Horoscope)

मीन राशि के जातक आज अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने सामान और कीमती चीजों की ध्यान रखे। नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर भी ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। वहीं नौकरी वर्ग में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव भी हो सकता है।

 

About the Author