322 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सेल ने शनिवार की शाम को गांव जैतड़ावास के निकट से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 322 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जैतड़ावास निवासी जितेंद्र उर्फ नितिन के रूप में ...

एंटी नारकोटिक्स सेल ने शनिवार की शाम को गांव जैतड़ावास के निकट से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 322 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जैतड़ावास निवासी जितेंद्र उर्फ नितिन के रूप में हुई है।

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जांचकर्ता ने बताया कि एएनसी की टीम को सूचना मिली कि जितेन्द्र उर्फ नितिन गांव जैतडावास जो गांजा बेचने का धंधा करता है। वह अभी केरला स्कूल से आगे सुलखा रोड़ पर स्थित ठेका शराब के पास खड़ा होकर गांजा बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम सुलखा रोड़ पर स्थित ठेका शराब पर पहुंची तो एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दिया, जो एक दम से पुलिस को देख कर खेतों की तरफ भागने लगा।

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो लडके ने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ नितिन गांव जैतडावास थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी  बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 322 ग्राम गांजा बरामद किया। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author