रेवाड़ी में लाखों रुपए के माल से भरा एक ट्रॉला चोरी

रेवाड़ी जिले के गांव रालियावास स्थित कारवां प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स के ट्रैफिक मैनेजर राकेश कुमार ने कसौला थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के ट्रॉला नंबर RJ27GD5777 पर अलवर जिले के गांव सादन का बास निवासी ...

रेवाड़ी जिले के गांव रालियावास स्थित कारवां प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स के ट्रैफिक मैनेजर राकेश कुमार ने कसौला थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के ट्रॉला नंबर RJ27GD5777 पर अलवर जिले के गांव सादन का बास निवासी खुर्शीद खान बतौर ड्राईवर कार्यरत है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खुर्शीद मुम्बई से ट्रॉला में 228 ड्रम बिटुमिन के भरकर पानीपत के लिए चला था। 10 जुलाई की रात वह ट्रॉला लेकर रेवाड़ी के रालियावास स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंच गया। 11 जुलाई को ईद होने के कारण वह घर चला गया। माल से भरा ट्रॉला ऑफिस के बाहर पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान बदमाश ट्रॉला को लेकर भाग गए।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सोमवार शाम को जब ट्रॉला पार्किंग में खड़ा नहीं मिला तो उसके जीपीएस की लोकेशन चैक की गई। जीपीएस में उसकी आखिरी लोकेशन पंजाबी ढाबा किशनगढ़ दिखाई दी। राकेश कुमार ने इसकी शिकायत तुरंत कसौला थाना पुलिस को दी। कसौला पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रॉला का सुराग नहीं लग पाया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author