Rewari News: गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, DC ने अफवाहों से बचने की अपील की

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में LPG गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि ...

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में LPG गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 भी जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी LPG गैस उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा विभाग की टीमें भी निरंतर फील्ड में रहकर कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर ही है। उन्होंने बताया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है और दैनिक आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी किए जा रहे हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

डीसी ने आह्वान किया है कि जिला में LPG गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। आमजन पैनिक न हो और सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही अधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। LPG गैस के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ले रहा है। .

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर या जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author