Rewari News: जिला कलेक्टर एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कलैक्टर रेट के निर्धारण को लेकर आमजन से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। सुझाव व आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 30 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
डीसी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट आमजन के आपत्ति व सुझाव के लिए जिला रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट
https://rewari.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं । यदि कोई व्यक्ति सुझाव या आपत्ति दर्ज कराना चाहता है.
तो वह आगामी 30 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय की ई-मेल आईडी
dcrwr@hry.nic.in,
jamabandi.nic.in तथा तहसील कार्यालय में आपत्ति या सुझाव दे सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद आपत्ति व सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।