Cyber Fraud Alert: एक गलत क्लिक बन सकता है बड़ी ठगी, SP हेमेन्द्र कुमार मीणा ने जारी की चेतावनी

Cyber Fraud Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिलेवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां सुविधाएं हमारी उंगलियों पर हैं, वहीं साइबर अपराधी भी नए-नए तरीके अपनाकर आमजन को ठगी ...

Cyber Fraud Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिलेवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां सुविधाएं हमारी उंगलियों पर हैं, वहीं साइबर अपराधी भी नए-नए तरीके अपनाकर आमजन को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

साइबर ठग फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, सोशल मीडिया लिंक, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर, KYC अपडेट के नाम पर, OTP मांगकर, या ऑनलाइन नौकरी/लोन का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। कई मामलों में “डिजिटल अरेस्ट”, “कस्टम पार्सल” या “इनकम टैक्स/CBI जांच” के नाम पर भी लोगों को डराकर पैसे ट्रांसफर करवाए जा रहे हैं।

आमजन इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल, ATM PIN या CVV नंबर साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल से सावधान रहें। गूगल पर सर्च किए गए कस्टमर केयर नंबर की सत्यता जांच लें। ऑनलाइन लोन/इन्वेस्टमेंट के लालच में बिना जांच के पैसा ट्रांसफर न करें। hatsApp/Telegram पर पार्ट टाइम जॉब या ट्रेडिंग स्कीम से सतर्क रहें।

धोखाधड़ी होने पर तुरंत करें यह कार्य:

यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है तो घबराएं नहीं, तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखे हुए है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी ऐप्स व अजनबी लिंक से दूर रहने के लिए जागरूक करें।

अंत में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कहा-“सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव है। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।”

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author