Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत पंचायतों/नगर निकायों में खिलाडिय़ों की रुचि के अनुसार वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा व वेटलिफ्टिंग खेलों का सामान दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ममता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी के गांव/नगर निकाय योजना के तहत खेलों का सामान लेने के लिए इच्छुक हों, वे निर्धारित आवेदन पत्र में अपनी मांग 31 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में किसी भी कार्य दिवस में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इन खेलों के लिए निर्धारित खेल मैदान/हॉल व सामान रखने के लिए स्टोर उपलब्ध होने चाहिए।
इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायत/नगर निकाय आवेदन के साथ खेल मैदान/हॉल की जी.पी.एस. (लोकेशन सहित) फोटोग्राफ भी आवेदन के साथ लगाकर जमा करवाएंगें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों/नगर निकायों को पिछले 02 वर्ष में जो सामान दिया गया है, वह सामान पुन: नहीं दिया जाएगा।






