Rewari News: गांव मालपुरा में बनाई जाएगी लाइब्रेरी बनेगी, ग्रामवासियों की मांग पर एडीसी ने दिया आश्वासन

Rewari News: गांव मालपुरा में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एडीसी राहुल मोदी व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ...

Rewari News: गांव मालपुरा में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एडीसी राहुल मोदी व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एडीसी को बताया कि धारूहेड़ा फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर रात के समय डंपरों का जाम लगा रहता है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। डीएसपी रविंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यहां यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए एक पीसीआर को नियुक्त कर दिया जाएगा।

ग्रामवासी परमानंद ने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या के कारण यहां लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। एडीसी राहुल मोदी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता  वीपी चौहान को पानी की जांच करवाने और समस्या का स्थाई रूप से समाधान करने के निर्देश दिए।

मालपुरा की बुजुर्ग महिला अनारो देवी ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला आर्थिक रूप से कमजोर है और कैंसर की सर्जरी करवा चुकी है। एडीसी ने इस महिला का क्रोनिकल डिजीज का सर्टिफिकेट बनवाने, कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने और पेंशन बनवाने के निर्देश दिए।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्रामवासी अवनेश कुमार ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल दो बच्चों की टीसी नहीं दे रहा है, जबकि फीस पूरी भरी जा चुकी है। एडीसी ने  शिक्षा विभाग के अधिकारी को मामले की छानबीन करवाने के निर्देश दिए। सत्यवीर ने गांव में दूषित जलभराव की समस्या से अवगत करवाया। एडीसी ने कहा कि इस बारे में ग्राम पंचायत एक प्रस्ताव पारित कर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दे।

गांव में नई सीवरेज की लाइन डलवा दी जाएगी। उमेश कुमार ने शिकायत रखी कि उसके घर के ऊपर से 11 हजार की हाईवोल्टेज तार गुजर रही हैं, जिनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। एडीसी ने बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों को तार हटाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर एडीसी ने ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भिजवाने पर एक लाइब्रेरी बनवाने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें। बच्चों को खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें और अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें। डीएसपी रविंद्र सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन पर इंटरनेट यूजर्स को साइबर क्राइम से सावधान रहना चाहिए।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए रात्रि ठहराव और समाधान शिविरों का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। इनमें आने वाली शिकायतों पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles