Rewari News: 14 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत, सीजेएम अमित वर्मा ने की अधिक केस रखने की अपील

Rewari News: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने गुरुवार को आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीजेएम अमित वर्मा ने बैठक में अधिकारियों को ...

Rewari News: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने गुरुवार को आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सीजेएम अमित वर्मा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस रखे जाए। जिससे कि आम नागरिकों को लोक अदालत का लाभ मिल सके।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

उन्होंने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थापित परमानेंट लोक अदालत में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को होगा।  स्थानीय न्यायिक परिसर, कोसली व बावल उपमंडल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपने केस नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत करें। यहां कम समय में व्यक्ति को त्वरित न्याय मिलता है।

सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता  ली  जा  सकती  है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर भी कोई भी नागरिक कार्यालय समय में नि:शुल्क कानूनी सलाह ले सकते  हैं।

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

 

 

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

About the Author