Rewari New Bus Stand: लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार रेवाड़ी के नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने आज बारिश के बीच नारियल फोड़कर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया.
रेवाड़ी शहर के दक्ष प्रजापति चौक स्थित 20 एकड़ भूमि पर बनने वाला नया बस स्टैंड दो मंजिला होगा, और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, निर्माण कार्य में कुल 65 करोड़ रूपए की लागत आएगी, 15 एकड़ में बस स्टैंड और 5 एकड़ में वर्कशॉप और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिग स्टेशन स्थपित किये जायेंगे,
इस नए बस स्टैंड के निर्माण को पूरा करने के लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित किया गया है.
यहाँ आपको बता दें कि तत्कलीन हुड्डा सरकार में पहली बार इस बस स्टैंड का शिलान्यास किया गया था, लेकिन क़ानूनी कारणों के चलते रेवाड़ी के लोगों के लिए नए बस स्टैंड केवल बयानों तक सीमित था, जिसके बाद 15 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रेवाड़ी रैली के दौरान नए बस स्टैंड का शिलान्यास किया, और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है.













