रेवाड़ीपुलिस

Rewari Crime News: अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, CIA धारूहेड़ा की बड़ी कार्रवाई

Rewari Crime News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खौरथल तिजारा के गांव उजौली निवासी नवीन कुमार उर्फ अंडा के रूप में हुई है।

Rewari News: MLA Dr. Krishna Kumar inaugurated the service camp for Shyam devotees in Tit village.
Rewari News: टीट गांव में खाटूश्याम भक्तों की सेवा शिविर का विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ

जांचकर्ता ने बताया कि गत 14 फरवरी को CIA धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि नवीन कुमार उर्फ अंडा निवासी गांव उजौली जिला खौरथल तिजारा राजस्थान जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी पार्श्वनाथ कॉलोनी रोड पर किसी के इंतजार मे खड़ा हुआ है।

Surajkund Mela 2026: Artists from Lavanya Foundation, Rewari, spread the colors of Haryanvi culture at the main Chaupal.
Surajkund Mela 2026: लावण्या फाउंडेशन रेवाड़ी के कलाकारों ने मुख्य चौपाल पर बिखेरा हरियाणवी संस्कृति का रंग 

जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नवीन कुमार उर्फ अंडा निवासी गांव उजौली जिला खौरथल तिजारा राजस्थान बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी नवीन कुमार उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News; Chahak Yadav won silver medal at the Asian Shooting Championship in New Delhi
Rewari News: चहक यादव ने नई दिल्ली में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया हरियाणा का मान,MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने किया सम्मानित

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Back to top button