Share market: रेवाड़ी में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 19.30 लाख की साइबर ठगी के मामले मे एक और आरोपी गिरफ्तार

Share market: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट (Share market ) में निवेश करने के नाम पर 19.30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त ...

Share market: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट (Share market ) में निवेश करने के नाम पर 19.30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान एमपी के जिला सिंगरोली के वार्ड नं 31 निवासी संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की सेक्टर 4 रेवाड़ी निवासी अजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 अगस्त 2025 को वह अपने मोबाइल पर google पर यश सिक्योरिटीज सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसके व्हाट्स एप (Whatsapp)  पर एक लिंक आ गया। भेजने वाले ने उसे लिंक के जरिए खाता खोलने को कहा। इसके बाद उसने लिंक के जरिए अपनी आईडी बना ली। उसे शेयर मार्केट (Share market) में पैसा निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया, लेकिन उसने पैसा निवेश करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे बार-बार पैसा निवेश करने को कहा गया, तो उसने अपनी पत्नी के खाते से पहले 5 हजार रुपये और उसके बाद 10 हजार रुपये बताए गए खाता नंबरों पर ट्रांसफर कर दिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उसके खाते में काफी मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद उससे कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 19.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसके खाते में मोटा मुनाफा दर्शाया गया। जब उसने पैसा निकालने का प्रयास किया, तो उससे 16 लाख 43 हजार 711/- रुपये और जमा कराने को कहा गया।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला दौसा के गांव झिलकी ढी जागीर निवासी महेंद्र सैनी, जिला अलवर के गांव पिनान निवासी सुरेंद्र, जिला अलवर के गांव प्रतापपुरा निवासी सचिन गुर्जर व एमपी के जिला भोपाल के मिसरोद की कोरल कोटेज कालोनी हाल आबाद कैरट बावडीया कब्ल भोपाल निवासी निशीकान्त मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी एमपी के जिला सिंगरोली के वार्ड नं 31 निवासी संजीव कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजीव कुमार सिंह व निशीकान्त मिश्रा के जॉइंट बैंक खाते में ठगी की 14.25 लाख रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार सिंह को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author