Encounter Case: 10 जनवरी की रात को हुई मुठभेड़ मे बदमाशों को हथियार देने वाला एक और आरोपी दबोचा

Encounter Case: बदमाशों को हथियार देने वाला एक और आरोपी दबोचाथाना धारूहेड़ा पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात को गांव जीतपुरा से मीरपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सीआईए रेवाड़ी व बदमाशो के बिच हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़े ...

Encounter Case: बदमाशों को हथियार देने वाला एक और आरोपी दबोचाथाना धारूहेड़ा पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात को गांव जीतपुरा से मीरपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सीआईए रेवाड़ी व बदमाशो के बिच हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशो को हथियार उबलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अनुज उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 10 जनवरी की रात को CIA Rewari प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गत वर्ष थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज अंकित उर्फ चमन हत्या कांड के वांछित आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता अपने ही गांव के नीरज उर्फ अज्जु, रोहतक के गांव भाली आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू व जिला जींद के गांव गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक के साथ बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर धारूहेड़ा की तरफ से रेवाड़ी आ रहे हैं। आरोपियों पर मारपीट, लूट-डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखने एक दर्जन से अधिक मामले है दर्ज है। और आरोपी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता पर पुलिस ने 5 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस दौरान रात के समय जब CIA Rewari की टीम ने धारूहेड़ा से रेवाड़ी रोड नजदीक मसानी बैराज के पास एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से उसका पीछा करना शुरू किया। आरोपी चालक स्विफ्ट कार को तेज गति से भगाकर गांव मीरपुर की ओर ले गया। पुलिस के लगातार पीछा करने पर चालक ने जीतपुरा से मीरपुर की ओर कच्चे रास्ते पर कार रोक दी।

खुद को घिरा हुआ देख कार से उतरे चार बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर शुरू कर दिए। जिसमे से एक गोली एएसआई अक्षय की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। CIA Rewari प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह, एसआई जितेंद्र व एएसआई अक्षय ने आत्मरक्षा में अपनी-अपनी सरकारी पिस्टल से गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता व एक गोली विकाश उर्फ मोटू के पैर में लगी। घायल होते ही वह जमीन पर गिर पड़े, अन्य दो आरोपी नीरज उर्फ अज्जु व रितिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायर करने और अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त पांच आरोपी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता, नीरज उर्फ अज्जु, विकास उर्फ मोटू, रितिक सहित उन्हें हथियार देने वाले आरोपी तरुण उर्फ तन्नु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी तरुण उर्फ तन्नु ने बताया था की उसे यह अवैध हथियार अनुज उर्फ डॉक्टर ने उपलब्ध करवाए थे। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी अनुज उर्फ डॉक्टर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About the Author