Rewari: ग्राम सचिवालय मसानी में शिफ्ट हुआ Aadhaar center , जिलेभर में कई स्थानों पर मिलेंगी आधार सेवाएं

Rewari: डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मीणा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिले में नागरिकों की सुविधा के लिए कई aadhaar center स्थापित किए गए हैं, जहां लोग अपना आधार कार्ड बनवा सकते ...

Rewari: डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मीणा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिले में नागरिकों की सुविधा के लिए कई aadhaar center स्थापित किए गए हैं, जहां लोग अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं या अपडेट करवाने की सुविधा ले सकते हैं।

जिले में स्थापित आधार केंद्रों में मॉडल टाउन स्थित बाल भवन, ग्राम सचिवालय मसानी, आंगनवाड़ी केंद्र कन्हौरी, तहसील कार्यालय कोसली तथा अंबेडकर चौपाल गुरावड़ा शामिल हैं। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आधार से संबंधित कार्यों के लिए अपने निकटतम केंद्र का ही उपयोग करें।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

CSC जिला प्रबंधक जगदीप सिंह ने बताया कि गुरु रविदास हॉस्टल में संचालित आधार केंद्र को अब ग्राम सचिवालय मसानी में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न CSC केंद्रों पर बैंक बीसी के माध्यम से UCL (यूनिवर्सल क्लाइंट लोकेटर) आधार सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इनके माध्यम से मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पता अपडेट करवाया जा सकता है।

UCL सेवाएं रामपुरा रोड CSC, भगत सिंह चौक, पंछी मार्केट धारूहेड़ा और बास रोड धारूहेड़ा स्थित केंद्रों पर उपलब्ध हैं। नागरिक इन केंद्रों पर जाकर आधार से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author