Cracker: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.95 क्विंटल विस्फोटक पटाखे बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

Cracker: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना खोल पुलिस ने गांव मंदोला में एक पटाखा गोदाम पर पटाखों की अवैध रूप से बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया ...

Cracker: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना खोल पुलिस ने गांव मंदोला में एक पटाखा गोदाम पर पटाखों की अवैध रूप से बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटाखा गोदाम से करीब 25 लाख रुपये की कीमत के 24.95 क्विंटल विस्फोटक पटाखे बरामद किए है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 15 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी गांव मंदोला मे पटाखों की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ डहीना व फायर ऑफिसर की मौजूदगी में न्यू ज्योति इंटरप्राइजिज पटाखों के गोदाम पर रेड की गई तो गोदाम के बाहर पटाखे व आतिशबाजी का सामान खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रतिबंध के बावजूद गोदाम मालिक द्वारा पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस द्वारा गोदाम की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के करीब 25 लाख रुपये की कीमत के 24.95 क्विंटल पटाखे बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ लाइसेंस की शर्तों की उल्लंघना करने पर थाना खोल में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author