Rewari News: 450 करोड़ की लागत से जिले में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास-MLA  लक्ष्मण सिंह यादव

Rewari News: म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : एक साल घणा कमाल-11 साल, तरक्की बेमिसाल थीम के साथ रेवाड़ी जिला में हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास समारोह  गरिमामयी ढंग से मनाया गया। ...

Rewari News: म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : एक साल घणा कमाल-11 साल, तरक्की बेमिसाल थीम के साथ रेवाड़ी जिला में हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास समारोह  गरिमामयी ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह बाल भवन ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

समारोह की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव व धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में विकास, पारदर्शिता और जनता से जुड़ाव का प्रतीक रहा है। इस एक वर्ष में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सच्चे अर्थों में चरितार्थ किया है और प्रदेश भर में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाएं हैं। हरियाणा सरकार का एक वर्ष का यह कार्यकाल केवल सरकार की उपलब्धियों का नहीं, बल्कि समस्त हरियाणा वासियों के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। हरियाणा सरकार ने एक वर्ष में हर वर्ग का कल्याण और उत्थान किया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी सोच को दर्शाता है। वर्तमान सरकार इसी विजन पर काम कर रही है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। फसल बीमा योजना और फसल मुआवजा प्रक्रिया को और सरल बनाया गया। कृषि में तकनीक का उपयोग बढ़ाने के लिए ड्रोन सर्वे और ई-नाम प्लेटफॉर्म का विस्तार हुआ। सिंचाई की सुविधाओं को मजबूत किया गया और हर खेत को पानी अभियान को गति मिली। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब और शिक्षक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और प्रभावी बनाया गया। कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई। युवाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा रोजगार पोर्टल को और सशक्त किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष सहायता दी गई।

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 450 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को आलीजामा पहनाया जा रहा है। इनमें 120 मीटर के गलियारे का निर्माण कार्य, भाड़ावास रोड पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहे हैं। वहीं जिला स्तरीय लाइब्रेरी, महिला हॉस्टल, ऑडिटोरियम, सैनिक सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिनको आलीजामा पहनाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं रेवाड़ी में एम्स बनने से विकास को और गति मिलेगी। आने वाले समय में रेवाड़ी की दिशा और दशा बदलने का काम किया जाएगा।

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author