Vande Bharat: रेवाड़ी जिले के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे जल्द ही रेवाड़ी होकर 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और 1 सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर https://rewariupdate.com/solar-power-house-will-be-set-up-in-the-village/को राजस्थान के बांसवाड़ा से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
किन रूटों पर चलेंगी नई ट्रेनें?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई ट्रेनों का संचालन इन मार्गों पर किया जाएगा:
- बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
वर्तमान में रेवाड़ी होकर केवल एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है। नई ट्रेनों के शुरू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बीकानेर, दिल्ली कैंट, जोधपुर, उदयपुर और चंडीगढ़ के लिए बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी गति मिलेगी।
इन स्टेशनों पर होगा संभावित ठहराव
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत – रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव।
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत – मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव।
उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस – राणा प्रताप नगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 25 सितंबर को पीएम मोदी बांसवाड़ा से वर्चुअली इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
Source : Dainik bhaskar








